बदायूं
उपनिरीक्षक भर्ती-2025: बदायूं पुलिस लाइन में डीवी/पीएसटी प्रक्रिया को लेकर एसपी ग्रामीण ने दिए सख्त निर्देश
केशव गुप्ता
बदायूं। उत्तर प्रदेश पुलिस में उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 के अंतर्गत पुलिस लाइन बदायूं में आयोजित होने वाली दस्तावेज सत्यापन (DV) एवं शारीरिक मानक परीक्षण (PST) प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
इसी क्रम में एसपी ग्रामीण बदायूं ने ड्यूटी में लगाए गए अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ब्रीफिंग कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। ब्रीफिंग के दौरान भर्ती प्रक्रिया की पारदर्शिता बनाए रखने, अभ्यर्थियों के साथ शालीन व्यवहार करने तथा सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ रखने के निर्देश दिए गए।
उन्होंने कहा कि भर्ती प्रक्रिया के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपनी जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निर्वहन करें, ताकि भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।
पुलिस प्रशासन द्वारा भर्ती प्रक्रिया को सफल बनाने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं तथा अभ्यर्थियों की सुविधा और सुरक्षा का भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है।



bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com
