7:01 am Thursday , 8 October 2026
BREAKING NEWS

PM मोदी ने अमेरिका-ईरान समझौते का किया स्वागत

PM मोदी ने अमेरिका-ईरान समझौते का किया स्वागत, बोले- क्षेत्र में शांति और स्थिरता की बढ़ेगी उम्मीद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका और ईरान के बीच बनी सहमति का स्वागत किया है। सोशल मीडिया पर जारी अपने संदेश में उन्होंने कहा कि पश्चिम एशिया में लंबे समय से जारी संघर्ष के कारण दुनिया भर में आर्थिक उथल-पुथल हुई है और कई देशों में लोगों की जान गई है।

प्रधानमंत्री ने उम्मीद जताई कि इस समझौते के प्रभावी क्रियान्वयन से क्षेत्र में शांति और स्थिरता बहाल होगी तथा व्यापार और आवाजाही की स्वतंत्रता सुनिश्चित हो सकेगी। उन्होंने यह भी कहा कि शेष मुद्दों का समाधान बातचीत के माध्यम से निकालकर एक स्थायी और अंतिम समझौते की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.