3:52 pm Thursday , 8 October 2026
BREAKING NEWS

राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा, बरेली की बैठक सम्पन्न, नए पदाधिकारियों की हुई घोषणा

बरेली, 14 जून 2026। राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा, बरेली की एक महत्वपूर्ण बैठक आज कालीबाड़ी, होली चौराहा स्थित श्री विशाल शर्मा जी के निवास पर सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से नए दायित्वों की घोषणा की गई। इस अवसर पर विशाल शर्मा जी को महानगर महासचिव, मुकेश शर्मा जी को उपाध्यक्ष तथा प्रिंस गुप्ता जी को सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।

बैठक को संबोधित करते हुए पदाधिकारियों ने संगठन को जन-जन तक पहुंचाने तथा जनहित के मुद्दों पर प्रभावी रूप से कार्य करने का संकल्प लिया। साथ ही निर्णय लिया गया कि शीघ्र ही बरेली जनपद की विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में क्रमवार बैठकें आयोजित की जाएंगी, जिससे संगठन को और अधिक सशक्त एवं विस्तारित किया जा सके।

बैठक में मुख्य रूप से ब्रज क्षेत्र प्रभारी अजय शर्मा जी, मंडल अध्यक्ष सचिन शर्मा जी, महानगर अध्यक्ष एकांश गुप्ता, रजत मिश्रा जी, देवांश शंखधार, हर्षित जायसवाल, लक्ष्य अग्रवाल, अनिल तिवारी जी सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक के अंत में सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन हित में पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया गया।

सादर,

एकांश गुप्ता
महानगर अध्यक्ष, बरेली
राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.