1:46 am Wednesday , 12 August 2026
BREAKING NEWS

घूरे के गड्ढे की जमीन को लेकर खूनी संघर्ष, महिला को पीट-पीटकर किया घायल, वीडियो वायरल

बदायूं

घूरे के गड्ढे की जमीन को लेकर खूनी संघर्ष, महिला को पीट-पीटकर किया घायल, वीडियो वायरल

केशव गुप्ता

दातागंज। थाना क्षेत्र के नूरपुर गांव में घूरे के गड्ढे की जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। विवाद के दौरान कई लोगों ने मिलकर एक महिला के साथ जमकर मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग महिला के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। मारपीट में घायल महिला को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) दातागंज में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।
बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच घूरे के गड्ढे की जमीन को लेकर काफी समय से विवाद चला आ रहा था। इसी विवाद ने शुक्रवार को उग्र रूप धारण कर लिया और मामला मारपीट तक पहुंच गया।
वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर दोषियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस