बदायूं
बदायूं में करंट का कहर: चार गौवंशों की दर्दनाक मौत, लोगों में भारी आक्रोश
केशव गुप्ता
बदायूं। शहर में आवारा करंट ने एक बार फिर कहर बरपाया है। पुरानी चुंगी से लेकर कूचा पांडा क्षेत्र तक अलग-अलग स्थानों पर करंट की चपेट में आने से चार गौवंशों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों में नगर पालिका व संबंधित विभागों के प्रति भारी नाराजगी देखने को मिली।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सड़क किनारे और सार्वजनिक स्थानों पर फैले करंट की चपेट में आने से गौवंशों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ रोष व्यक्त किया।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि शहर में बिजली के खंभों, तारों और अन्य विद्युत उपकरणों की नियमित जांच न होने के कारण ऐसे हादसे लगातार सामने आ रहे हैं। लोगों ने प्रशासन से मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।
चार गौवंशों की मौत ने नगर पालिका और संबंधित विभागों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, जबकि शहरवासियों में इस घटना को लेकर गहरा आक्रोश व्याप्त है।

bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com
