2:42 am Wednesday , 12 August 2026
BREAKING NEWS

लखनऊ में पेपर लीक के विरोध में कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन, पुलिस ने दी अनुमति

लखनऊ में पेपर लीक के विरोध में कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन, पुलिस ने दी अनुमति

लखनऊ में पेपर लीक के विरोध में आयोजित प्रदर्शन को पुलिस प्रशासन ने अनुमति दे दी है। प्रदर्शन ईको गार्डन में आयोजित किया जा रहा है, जहां सुबह से बड़ी संख्या में छात्र जुटे हुए हैं।

जानकारी के अनुसार, कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके भी प्रदर्शन में शामिल होंगे। प्रदर्शनकारी शिक्षा व्यवस्था में सुधार और कथित पेपर लीक मामलों को लेकर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है। प्रदर्शनकारियों ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की भी मांग उठाई है।

विज्ञापन एक्सप्रेस