।
नई दिल्ली 12 जून।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET-UG परीक्षा को लेकर बड़ा फैसला लिया है। पेपर लीक विवाद के बाद रद्द हुई परीक्षा अब 21 जून 2026, रविवार को दोबारा आयोजित की जाएगी। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी घोषणा की।
परीक्षा में 3 बड़ी राहत
15 मिनट अतिरिक्त समय-छात्रों को पेपर हल करने के लिए अब 195 मिनट मिलेंगे। परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक चलेगी। पहले यह 2:00 से 5:00 बजे तक थी।
कोई फीस नहीं- दोबारा परीक्षा के लिए छात्रों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।
शहर बदलने का मौका-अभ्यर्थी 15 मई से 21 मई रात 11:50 बजे तक http://neet.nta.nic.in पर अपना परीक्षा शहर बदल सकते हैं।
NTA के मुताबिक री-एग्जाम के एडमिट कार्ड 14 जून 2026 तक जारी कर दिए जाएंगे। सिटी इंटिमेशन स्लिप भी उसी दिन तक वेबसाइट पर मिलेगी।
शिक्षा मंत्री ने बताया कि पेपर लीक की सबसे बड़ी वजह OMR शीट है। धांधली रोकने के लिए अगले साल से NEET परीक्षा पूरी तरह कंप्यूटर आधारित (CBT) मोड में होगी।
धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, “पेपर लीक के दोषियों को पाताल से भी खोज निकालेंगे”। मामले की जांच CBI को सौंप दी गई है। सरकार ने जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई है। जो भी गड़बड़ी करेगा उसे कड़ी सजा मिलेगी।
3 मई को हुई NEET-UG परीक्षा में पेपर लीक की शिकायतें आईं। 7 मई को पता चला कि ‘गेस पेपर’ के नाम पर असली सवाल लीक हुए थे। 12 मई को परीक्षा रद्द करने का फैसला लिया गया। अब करीब 23 लाख छात्रों को दोबारा परीक्षा देनी होगी।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com
