बदायूं
अलापुर पुलिस का शिकंजा: न्यायालय से वांछित वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार
केशव गुप्ता
अलापुर (बदायूं)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं के निर्देशन में वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना अलापुर पुलिस ने एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय के लिए रवाना किया।
पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए अभियुक्त की पहचान हरपाल (45 वर्ष) पुत्र गंगा सिंह निवासी ग्राम उघैनी थाना अलापुर जनपद बदायूं के रूप में हुई है। अभियुक्त न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट (NBW) वाद संख्या 7167/23, थाना अलापुर, धारा 323, 324, 504 एवं 506 भादवि के मामले में वांछित चल रहा था।
थाना अलापुर पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए माननीय न्यायालय बदायूं में पेश करने हेतु रवाना कर दिया। पुलिस द्वारा जनपद में अपराधियों और वारंटियों के विरुद्ध अभियान लगातार चलाया जा रहा है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com
