5:29 pm Friday , 14 August 2026
BREAKING NEWS

नेपाली बाबा मंदिर में अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ

नेपाली बाबा मंदिर में अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ
बिल्सी। नगर के मोहल्ला नंबर दो स्थित नेपाली बाबा मंदिर में श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ हुआ। धार्मिक आयोजन के दौरान मंदिर परिसर में भगवान श्रीराम के जयकारों और भजनों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। अखंड रामायण पाठ का वाचन आशीष शर्मा द्वारा किया जा रहा है, जिसे सुनने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ मंदिर पहुंच रही है।
आयोजन के शुभारंभ पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई और क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की गई। मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। रामायण पाठ के दौरान श्रद्धालु श्रद्धापूर्वक बैठकर कथा श्रवण कर रहे हैं तथा धार्मिक अनुष्ठान में अपनी सहभागिता निभा रहे हैं। आयोजन समिति ने बताया कि कल 12 जून को समापन अवसर पर हवन-पूजन और प्रसाद वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उन्होंने नगर एवं आसपास के क्षेत्रों के श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर रामायण पाठ का श्रवण करने और भगवान श्रीराम का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।

विज्ञापन एक्सप्रेस