1:17 pm Thursday , 13 August 2026
BREAKING NEWS

वैन ने गढ़ौली को पांच विकेट से हराया, मोहित बने मैन ऑफ द मैच

वैन ने गढ़ौली को पांच विकेट से हराया, मोहित बने मैन ऑफ द मैच
डा.वीरेश कुमार सिंह ने किया एसपीएल टूर्नामेंट का शुभांरभ
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव सिरासौल पट्टी जसा के खेल मैदान पर चल रहे सिरासौल प्रीमयिर लीग (एसपीएल) टूर्नामेंट का शुभारंभ उत्साह और खेल भावना के साथ हुआ। उद्घाटन मुकाबले में वैन गांव की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गढ़ौली की टीम को पांच विकेट से पराजित कर विजयी शुरुआत की।
टूर्नामेंट का उद्घाटन भाजपा नेता डॉ. वीरेश कुमार सिंह ने फीता काटकर किया। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया तथा टॉस कराकर प्रतियोगिता का शुभारंभ कराया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेलों को युवाओं के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम बताया।
मुकाबले में गढ़ौली के कप्तान दुर्गेश यादव ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 10 ओवरों में गढ़ौली की टीम ने छह विकेट के नुकसान पर 88 रन बनाए। टीम की ओर से प्रशांत कुमार ने 27, रचित ने 18, अंकित कुमार ने 14 और आदित्य सिंह ने 12 रनों का योगदान दिया। वैन की ओर से गेंदबाजी में मोहित कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार विकेट झटके, जबकि मुकेश ने दो विकेट हासिल किए।
89 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वैन की टीम ने पांच विकेट खोकर लक्ष्य आसानी से प्राप्त कर लिया। टीम की ओर से मोहित सिंह ने 34, प्रशांत कुमार ने 18, लोकेश सिंहने 18 और जतिन कुमार ने 12 रन बनाए। गढ़ौली की ओर से दुर्गेश, प्रशांत, अभिषेक और सुगंध ने एक-एक विकेट लिया।
बेहतरीन ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए मोहित को मैन ऑफ द मैच चुना गया। प्रतियोगिता के दौरान खेल प्रेमियों की अच्छी खासी भीड़ मौजूद रही। इस मौके पर दीपक चौहान, श्रीकृष्ण राणा, सोनू सिंह, अनुज प्रताप सिंह, वरुण सिंह, अवनेश राघव, त्रिवेनी यादव, आशू सिंह, कीर्ति सिंह, यदवेश भारद्वाज, त्रिवेंद्र राठौर, आशीष राघव आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस