1:45 am Wednesday , 12 August 2026
BREAKING NEWS

बरेली – सीआई पार्क में चंपा, सैजना, अमरूद, आमला, अशोक, बेलपत्र, गुलमोहर, कटहल, कनेर, नीम, गुलहड़ के वृक्षारोपण

राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान ट्रस्ट (रजि.) भारत नें पर्यावरण एवं धरा को हरा भरा रखने के लिए सांस ना होगी कम i वृक्ष लगा रहे हैं हम ii कार्यक्रम के तहत वृक्षारोपण बरेली स्थित सी.आई पार्क में चंपा, सैजना, अमरूद, आमला, अशोक, बेलपत्र, गुलमोहर,कटहल, कनेर, नीम, गुलहड़,आदि प्रजातियों के वृक्ष लगाकर वृक्षारोपण किया वृक्षारोपण के विषय में राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान की राष्ट्रीय अध्यक्ष बिंदु इशिका सिंघानिया ने बताया वृक्ष हमारे जीवन के संघी है वृक्षारोपण करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है वर्षों से हमें फल, फूल, मानव जीवन औषधि, स्वच्छ हवा ऑक्सीजन मिलती है जिससे मानव जीवन अपना जीवन पार्जन करता है को मध्ये नजर रखते हुए आज हमने अपनी संस्थान के कार्यकर्ताओं के साथ वृक्षारोपण करके धारा को हरा भरा रखने का प्रयास किया है बता दे संस्थान हर वर्ष लगभग दस हजार वृक्षों को रोपण करता है राष्ट्रीय महामंत्री नरेंद्र पाल ने वृक्षारोपण करते हुए कहा वृक्ष हमारे जीवन में जन्म से लेकर मृत्यु तक साथ निभाते हैं वृक्षों से मानव ही नहीं जीव जंतु पक्षी कीटक, मिट्टी,जल,वायु सभी का संरक्षण होता है ऑक्सीजन को उत्पन्न करना इसका संचालन करना भी वृक्षों से होता है वायुमंडल जलस्तर वासपन वर्षा मौसम का संतुलन जाड़ा गर्मी बरसात वृक्षों पर ही निर्भर है इसलिए हम लोगों को अपने जीवन में वृक्ष लगाकर अपनी अपने जीवन को सफल करें वृक्षारोपण कार्यक्रम में राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान की राष्ट्रीय अध्यक्ष बिंदु इशिका सिंघानिया, राष्ट्रीय महामंत्री नरेंद्र पाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राकेश कुमार मौर्य, मुकेश मेहंदीरत्ता, संरक्षक डॉ. अखिलेश गुप्ता, जे. आर गुप्ता, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दामोदर सिंह, जिला अध्यक्ष अंजू शुक्ला, सदस्य राम किशोर, पुष्पांजलि, शिवम आदि महिला पुरुष मौजूद रहे

विज्ञापन एक्सप्रेस