1:40 am Wednesday , 12 August 2026
BREAKING NEWS

हरदोई महापंचायत से पहले BKU भानु जिलाध्यक्ष नजरबंद, सुबह रिहा

बदायूं 11 जून ।

हरदोई में गुरुवार को आयोजित किसान महापंचायत से पहले बदायूं पुलिस ने भारतीय किसान यूनियन भानु के जिलाध्यक्ष अतुल कुमार तोमर को बुधवार रात उनके गांव ईसापुर बहेड़िया स्थित आवास पर नजरबंद कर दिया। थाना मुजरिया पुलिस ने रातभर घर के बाहर पहरा दिया।

गुरुवार सुबह स्थिति सामान्य होने पर उन्हें मुक्त किया गया। रिहाई के बाद तोमर ने कहा कि वह शांतिपूर्ण तरीके से महापंचायत में शामिल होने जा रहे थे, फिर भी उन्हें रोका गया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में किसान की आवाज दबाना गलत है।

वहीं, मुजरिया थाना प्रभारी निरीक्षक विदेश कुमार शर्मा ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए एहतियातन कार्रवाई की गई थी। स्थिति सामान्य रहने पर सुबह नजरबंदी हटा ली गई।

हरदोई में गुरुवार को BKU भानु की बड़ी किसान महापंचायत प्रस्तावित थी। इसी के मद्देनजर पुलिस अलर्ट पर थी।

विज्ञापन एक्सप्रेस