मुरादाबाद में करोड़ों की जमीन हड़पने का आरोप, VHP नेता समेत 4 पर केस दर्ज
मुरादाबाद में करोड़ों रुपये की जमीन के कथित फर्जी बैनामे का मामला सामने आया है। शिकायत के आधार पर राजकमल गुप्ता, उनकी पत्नी डॉ. अर्चना तथा दो अन्य लोगों इब्राहिम और कलुआ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
पीड़िता सावित्री का आरोप है कि उनकी जमीन का फर्जी बैनामा कराने के लिए किसी अन्य महिला को सावित्री बनाकर प्रस्तुत किया गया और दस्तावेज तैयार कराए गए।
पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपों की जांच की जा रही है और पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com
