7:45 pm Tuesday , 11 August 2026
BREAKING NEWS

समाजसेवी राजन मेहंदीरत्ता का योग समिति ने किया सम्मान

बदायूं। पतंजलि योग समिति ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में उझानी से पधारे समाजसेवी राजन मेहंदीरत्ता का योग टीम द्वारा भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मनुष्य जन्म लेना आसान है, लेकिन सच्चे अर्थों में मनुष्य बनना कठिन है। उन्होंने बताया कि 21 जून विश्व योग दिवस के अवसर पर जिले के विभिन्न स्थानों पर संचालित योग कक्षाओं के माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना ही योग का मूल उद्देश्य है।

उन्होंने जानकारी दी कि 20 जून को उझानी स्थित भदवार गर्ल्स इंटर कॉलेज में योग एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में योग, प्राणायाम, योग नृत्य तथा विभिन्न प्रस्तुतियां आयोजित होंगी, जिसमें बालिकाएं, महिलाएं एवं बुजुर्ग भाग लेंगे। कार्यक्रम की सफलता के लिए उन्होंने योग टीम को आमंत्रित किया।

योग गुरु गिरधारी सिंह राठौर ने राजन मेहंदी रत्ता के सामाजिक योगदान की सराहना करते हुए कहा कि खेल, संस्कृति और जनहित से जुड़े कार्यों में उनका योगदान उल्लेखनीय रहा है। योग टीम ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।


कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक डॉ. जुगल किशोर ने किया। इस दौरान योगेंद्र पाल सिंह, भीमसेन सागर, उपदेश कुमार, राजेंद्र सिंह, राजवीर सिंह, दिनेश यादव, आवेश पाल सिंह, सुरेश पाल सिंह, डॉ. आर.पी. सिंह, दिनेश चंद्र शर्मा, नरेश पाल गुप्ता, के.सी. पाल, महेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में योग साधक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस