बरेली बदायूं में पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए रेलवे के विशेष इंतजाम।
बरेली, 09 जून 2026।
मंडल रेल प्रबंधक सुश्री वीणा सिन्हा के निर्देश पर पुलिस भर्ती परीक्षा को देखते हुए इज्जतनगर मंडल के बरेली सिटी, बदायूँ, कासगंज, मथुरा, फर्रुखाबाद, कन्नौज, पीलीभीत समेत प्रमुख स्टेशनों पर सुरक्षा और सुविधा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।
स्टेशनों पर आरपीएफ और जीआरपी की अतिरिक्त तैनाती के साथ विशेष गश्त बढ़ाई गई है। भीषण गर्मी के मद्देनजर परीक्षार्थियों के लिए ठंडा पानी और शरबत का वितरण किया जा रहा है।
यात्रियों की मदद के लिए “RPF May I Help You” बूथ लगाए गए हैं। महिला, वरिष्ठ नागरिक और दिव्यांग यात्रियों को प्राथमिकता दी जा रही है। पब्लिक एड्रेस सिस्टम से सुरक्षा और ट्रेनों की जानकारी दी जा रही है।
रेलवे ने यात्रियों से जहरखुरानी और चोरी से सतर्क रहने की अपील की है। किसी भी मदद के लिए हेल्पलाइन 139 या आरपीएफ/जीआरपी से संपर्क करें।



bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com
