8:46 pm Thursday , 1 October 2026
BREAKING NEWS

उझानी -30 पव्वे देशी शराब के साथ युवक गिरफ्तार

उझानी -30 पव्वे देशी शराब के साथ युवक गिरफ्तार।

उझानी बदांयू 9 जून।

उझानी पुलिस ने अवैध शराब बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।

उपनिरीक्षक कैलाश चन्द्र कांस्टेबल सहदेव सिंह व हेड कांस्टेबल अजय कुमार के साथ ग्राम फतेहपुर क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। ग्राम बुर्रा फरीदपुर से अहिरवारा रोड पर एक व्यक्ति थैले में देशी शराब के पव्वे लेकर बेचने की फिराक में खड़ा है।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम निर्भर सिंह पुत्र स्व0 प्रताप सिंह, निवासी ग्राम अहिरवारा बताया। तलाशी में उसके प्लास्टिक के थैले से अंगूरी मार्का देशी शराब के 30 पव्वे बरामद हुए।

पुलिस ने धारा 60 EX Act के तहत मुकदमा दर्ज कर बरामद शराब को सील कर आरोपी को जेल भेज दिया।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.