7:22 pm Tuesday , 11 August 2026
BREAKING NEWS

20 लीटर कच्ची शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

20 लीटर कच्ची शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार।

उझानी बदांयू 9 जून।

उझानी कोतवाली पुलिस ने कच्ची शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।

उपनिरीक्षक रबनीत सिंह हेड कांस्टेबल संतोष कुमार व शक्ति सिंह के साथ अब्दुल्लागंज चौकी क्षेत्र में गश्त पर थे। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति प्लास्टिक की केन में कच्ची शराब लेकर जिरौली गांव की तरफ से अब्दुल्लागंज चौराहे की ओर आ रहा है।

पुलिस ने तुरंत घेराबंदी कर अब्दुल्लागंज चौराहे से जिरौली रोड पर आरोपी को पकड़ लिया। पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम अजहर अली पुत्र इमाम बख्श, निवासी ग्राम बरायम खेड़ा उझानी बताया। उसके पास से 20 लीटर कच्ची अवैध शराब बरामद हुई।

पुलिस ने आरोपी को धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया है।

विज्ञापन एक्सप्रेस