मंदिरों की मुक्ति के लिए कानून बनाए केंद्र सरकार
2–अतिक्रमण व अवैध कब्जों से मुक्त हो हमारे मंदिर
3–हिंदू समाज सशक्तिकरण के लिए पुजारियो का सबल होना आवश्यक
4–पुरोहितों के समक्ष मूलभूत सुविधाओं का अभाव
अखिल भारतीय सनातन बोर्ड कार्यकारिणी बैठक का आयोजन विजयनगर कॉलोनी स्थित संगठन जिला मंत्री राकेश गुलाटी के आवास पर किया गया
संयोजक देवेश शर्मा द्वारा आहूत इस बैठक में देश के मंदिरों को सरकारी नियंत्रण से मुक्त कराने एवं पुरोहितों को शासकीय मानदेय दिलाने जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई
संगठन जिला अध्यक्ष जितेंद्र कुमार साहू ने बताया
कि पिछली बैठक में इन विषयों पर बोर्ड के समक्ष रखे गए प्रस्तावो पर सहमति के पश्चात
कार्य अध्यक्ष डॉ सुशील गुप्ता के नेतृत्व में संगठन के विभिन्न विभागों के सदस्यों से मंत्रणा कर विधि एवं न्याय विभाग सदस्यों की सहायता से ज्ञापन पत्रों के निर्माण कार्य को पूर्ण कर लिया गया है
जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार के समक्ष पुरोहितों को शासकीय मानदेय दिलाने ,उत्तर प्रदेश पुरोहित कल्याण समिति बनाने, मंदिरों का रजिस्ट्रेशन कराने, पुरोहितों हेतु आवास, पहचान पत्र, पेंशन व बीमा योजना शुरू किए जाने एवं

केंद्र सरकार के समक्ष
मंदिरों के सरकारी नियंत्रण को संविधान के अनुच्छेद 25–26 व मौलिक अधिकारों का उल्लंघन बताया
और केंद्र सरकार से मांग की गई है कि तत्काल अध्यादेश लाकर मंदिरों को नियंत्रित करने वाले कानून “Hindu religious and charitable endowment act” को तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाए
जैसे कई महत्वपूर्ण विषयों को ज्ञापन पत्र में संकलित किया गया है
बैठक के मुख्य अतिथि एवं जाने माने कवि महेश मित्र ने इस आवश्यक विषय पर सनातन बोर्ड की पहल को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि इसके परिणाम स्वरूप समाज में क्रांतिकारी बदलाव देखने को मिलेंगे
संगठन प्रवक्ता सत्यनारायण गुप्ता ने बताया कि हम केंद्र सरकार से मांग करते हैं कि देश के मंदिरों पर हो रहे जबरन अवैध अतिक्रमण व कब्जों को कानून बनाकर तत्काल प्रभाव से हटाया जाए,
मंदिरों से जुड़े विवादों के लिए मठ मंदिर ट्रिब्यूनल का गठन किया गया
और बताया कि समय की मांग है कि चारों शंकराचार्यों को बड़े-बड़े मठाधीशों को मंदिरों के न्यायासों को एक स्थान पर संगठित होना होगा ।
मातृशक्ति विभाग अध्यक्षता रचना शंखधार ने गौवंशों की दुर्दशा और मां गंगा के घाटों पर फैली गंदगी जैसे विषयों से बोर्ड को अवगत कराया
उपाध्यक्ष सुनील गुप्ता ने नवीन पुरोहितों हेतु गुरुकुलो एवं प्रशिक्षण केंद्रों के खोले जाने की आवश्यकता पर बल दिया
बैठक में
उपेंद्र उपाध्याय ,सत्यनारायण गुप्ता, राकेश साहू ,चंद्रदेव वर्मा, पूनम सिंह ,मणि सिंह भदोरिया, नंदकिशोर ,चरणजीत ,विश्व दीप सक्सेना, दयाराम वेदपति, पंकज शर्मा, राजीव रायजादे, वीरेंद्र पाल झा व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com



