ब्लैकमेलिंग और उत्पीड़न का शिकार हुई नाबालिग, आरोपी सलाखों के पीछे
कुंवर गांव संवाददाता
कुंवरगांव बदांयू : थाना क्षेत्र के एक गांव से मानवीय संवेदनाओं को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक नाबालिग किशोरी को लंबे समय तक मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना झेलनी पड़ी। पुलिस ने इस मामले के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पीड़िता को ऐसे जाल में फंसाया
यह मामला एक बच्ची की लाचारी और सामाजिक बदनामी के डर से जुड़ा है। आरोपी ने किशोरी के नहाते समय आपत्तिजनक फोटो चुपके से खींच लिये थे इसके बाद उसने इन तस्वीरों को सार्वजनिक करने और परिवार को समाज में बदनाम करने की धमकी दी।
लगातार बढ़ता गया मानसिक दबाव जबरन शारीरिक संबंध: बदनामी के डर से सहमी किशोरी पर आरोपी लगातार दबाव बनाता रहा और उसके साथ कई बार गलत काम किया। शादी का जबरन दबाव: आरोपी ने उन तस्वीरों के दम पर किशोरी पर शादी करने का भी दबाव बनाया। परिवार को खत्म करने की धमकी: मई के महीने में हुई अंतिम घटना के दौरान, आरोपी ने पीड़िता को चुप रहने के लिए मजबूर किया। उसने धमकी दी कि यदि उसने किसी को कुछ बताया, तो वह उसे जान से मार देगा और उसके परिवार को झूठे मुकदमों में फंसाकर बर्बाद कर देगा।
डर के साए से निकलकर दर्ज कराया मुकदमा
किशोरी और उसका परिवार लंबे समय तक इस खौफ और मानसिक तनाव में जीने को मजबूर रहे। आखिरकार, हिम्मत जुटाकर पीड़िता के पिता ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए भारतीय न्याय संहिता (बी एन एस ) और पॉक्सो (पोक्सो ) एक्ट जैसी कड़क कानूनी धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया और फरार आरोपी को धर दबोचा।
गिरफ्तारी अभियान के तहत थाना प्रभारी राजेश कौशिक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर हनुमान मंदिर के पास मढिया भांसी मोड़ से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी को
न्यायालय में पेश कर आगे की वैधानिक कार्यवाही शुरू कर दी है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक प्रताप सिंह, कांस्टेबल सौरभ कुमार, आदि /
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com






