अमरनाथ यात्रा इस वर्ष 3 जुलाई से 28 अगस्त तक आयोजित की जाएगी। यात्रा को सुरक्षित बनाने के लिए जम्मू-कश्मीर पुलिस ने आधुनिक तकनीक आधारित सुरक्षा व्यवस्था लागू की है।
पहली बार यात्रा मार्ग पर सेवाएं देने वाले टट्टू संचालकों, कुलियों, दुकानदारों और टैक्सी चालकों को विशेष ‘पहचान ऐप’ से जोड़ा गया है। प्रत्येक पंजीकृत व्यक्ति को QR कोड आधारित पहचान दी जाएगी। QR कोड स्कैन करते ही संबंधित व्यक्ति का सत्यापित विवरण सुरक्षा एजेंसियों के सामने उपलब्ध हो जाएगा।
यात्रा के दौरान सुरक्षाबलों की अतिरिक्त तैनाती, निगरानी तंत्र और डिजिटल सत्यापन प्रणाली के जरिए श्रद्धालुओं की सुरक्षा को और मजबूत बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com
