बदायूं
विश्व पर्यावरण दिवस पर उसावां ब्लॉक परिसर में हुआ वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
केशव गुप्ता
उसावां (बदायूं)। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर उसावां ब्लॉक परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख पति दिनेश कुमार सिंह ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने अधिक से अधिक पेड़ लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए वृक्षारोपण अत्यंत आवश्यक है। पेड़ न केवल पर्यावरण को संतुलित रखते हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण भी सुनिश्चित करते हैं।
इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष राहुल कुमार लोधी, मंडल प्रभारी सहदेव सागर, ओम प्रताप सिंह, शैलेंद्र सिंह, डीके गुप्ता, गौरव मिश्रा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उन्हें संरक्षित रखने का संकल्प लिया।

bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com
