7:00 am Monday , 28 September 2026
BREAKING NEWS

गंगा एक्सप्रेसवे पर लावारिस सांड बना हादसे की वजह, मृत पशु से टकराई बाइक; दो युवक घायल

बदायूं

गंगा एक्सप्रेसवे पर लावारिस सांड बना हादसे की वजह, मृत पशु से टकराई बाइक; दो युवक घायल

केशव गुप्ता

दातागंज (बदायूं)। गंगा एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक्सप्रेसवे पर पड़े एक मृत सांड से बाइक टकरा गई, जिससे बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों युवक संडीला से दिल्ली जा रहे थे।
घायलों के अनुसार हादसा सुबह करीब 4 बजे हुआ। एक्सप्रेसवे पर अंधेरा होने के कारण सड़क पर पड़े मृत सांड को वे समय रहते नहीं देख सके और उनकी बाइक सीधे उससे जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए।
घायलों का आरोप है कि दुर्घटना के बाद उन्हें काफी देर तक सहायता नहीं मिल सकी। करीब सात घंटे बाद, सुबह लगभग 11 बजे यूपीडा की एंबुलेंस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) दातागंज में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
घटना ने एक बार फिर एक्सप्रेसवे पर सुरक्षा व्यवस्था और दुर्घटना के बाद राहत एवं बचाव कार्यों की गति पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि हाईवे और एक्सप्रेसवे पर मृत पशुओं को तत्काल हटाने की व्यवस्था होनी चाहिए, ताकि इस तरह की दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

विज्ञापन एक्सप्रेस