5:07 pm Tuesday , 29 September 2026
BREAKING NEWS

बदायूँ में आज होगा पुलिस कबड्डी क्लस्टर का महामुकाबला, फाइनल में भिड़ेंगी बदायूँ और पीलीभीत की टीमें

बदायूं

बदायूँ में आज होगा पुलिस कबड्डी क्लस्टर का महामुकाबला, फाइनल में भिड़ेंगी बदायूँ और पीलीभीत की टीमें

केशव गुप्ता

बदायूँ। जनपद बदायूँ में आयोजित तृतीय अन्तरजनपदीय पुलिस कबड्डी क्लस्टर (महिला/पुरुष) प्रतियोगिता-2026 का समापन समारोह शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन्स स्थित परेड ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा। प्रतियोगिता के अंतिम दिन खेल प्रेमियों की निगाहें कबड्डी के फाइनल मुकाबले पर टिकी रहेंगी, जिसमें मेजबान बदायूँ और पीलीभीत की टीमें आमने-सामने होंगी।
प्रतियोगिता के अंतर्गत कबड्डी, जिम्नास्टिक, फैंसिंग एवं खो-खो जैसी विभिन्न खेल स्पर्धाओं का आयोजन किया गया, जिनमें विभिन्न जनपदों की पुलिस टीमों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। अंतिम दिन कबड्डी का फाइनल मैच शाम 4 बजे से खेला जाएगा, जिसे लेकर खिलाड़ियों और दर्शकों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि पुलिस उपमहानिरीक्षक, बरेली परिक्षेत्र, बरेली होंगे। उनके कर-कमलों द्वारा प्रतियोगिता की विजेता एवं उपविजेता टीमों को पुरस्कार एवं सम्मान प्रदान किए जाएंगे।
पुलिस प्रशासन की ओर से समस्त इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया के पत्रकारों को कार्यक्रम के कवरेज हेतु आमंत्रित किया गया है। अधिकारियों ने मीडिया प्रतिनिधियों से निर्धारित समय पर उपस्थित होकर कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग करने की अपील की है।
यह प्रतियोगिता पुलिस कर्मियों में खेल भावना, अनुशासन, शारीरिक दक्षता एवं आपसी समन्वय को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित की गई है।

विज्ञापन एक्सप्रेस