10:57 am Thursday , 1 October 2026
BREAKING NEWS

सिविल लाइन पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 7 ग्राम स्मैक के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार

बदायूं

सिविल लाइन पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 7 ग्राम स्मैक के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार

केशव गुप्ता

बदायूँ, 02 जून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ के निर्देश पर जनपद में अपराध एवं मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सिविल लाइन पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की बिक्री और तस्करी में संलिप्त एक महिला अभियुक्ता को गिरफ्तार किया है।
थाना सिविल लाइन पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अभियुक्ता के कब्जे से 07 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की। बरामदगी के आधार पर थाना सिविल लाइन में मुकदमा अपराध संख्या 202/2026, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।
पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्ता को आवश्यक विधिक कार्रवाई पूर्ण करने के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जनपद में नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.