5:43 pm Thursday , 8 October 2026
BREAKING NEWS

बिजली उपभोक्ताओं को राहत: यूपी में फिलहाल नहीं बढ़ेंगे बिजली के दाम

बिजली उपभोक्ताओं को राहत: यूपी में फिलहाल नहीं बढ़ेंगे बिजली के दाम।

बदांयू 2 जून।

उत्तर प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर है। प्रदेश में बिजली दरों में बढ़ोतरी के फैसले को फिलहाल रोक दिया गया है। जून के बिल में प्रस्तावित 10 प्रतिशत का इजाफा अब नहीं होगा।

क्या था मामला

चार दिन पहले खबर आई थी कि UP पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड UPPCL ने बिजली बिल पर 10% सरचार्ज लगाने का फैसला किया है। इसके तहत यदि किसी उपभोक्ता का बिल 3000 रुपये है तो उसे 300 रुपये अतिरिक्त सरचार्ज देना पड़ता।

नियामक आयोग ने मांगा जवाब

मामले पर उत्तर प्रदेश विद्युत नियामक आयोग ने सख्त रुख अपनाते हुए UPPCL से जवाब तलब किया है। आयोग के हस्तक्षेप के बाद दरों में बढ़ोतरी का फैसला टाल दिया गया है।

उपभोक्ताओं को सीधी राहत

इस फैसले से प्रदेश के लाखों बिजली उपभोक्ताओं को सीधी राहत मिलेगी। जून महीने का बिजली बिल पुरानी दरों पर ही आएगा।

सरकार के इस कदम को आम जनता के हित में बड़ा फैसला माना जा रहा है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.