थाना दिवस मे शिकायत राजस्व टीम ने विवादित जगह से झोपडी हटाई
वजीरगंज – 9 मई को वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप का बोर्ड उखाड़कर अराजक तत्वो ने उखाड दिया था मामले ने तूल पकड तो एक आरोपी को पुलिस ने हिरासत मे लिया था इसके बाद वोर्ड उखडने वाले खुराफातियों द्वारा विवादित रील बनाकर माहौल खराब करने का प्रयास किया गया तभी करणी सेना के पदाधिकारियो ने गाव पहुचकर विरोध प्रदर्शन कर थाने का घेराव किया था मामला शान्त होता तभी विवादित जगह पर वोर्ड उखाडने वाले लोगो ने झोपडी डाल कर विवाद फिर गरमा दिया
शनिवार को जखौलिया गांव के लोगों ने थाना दिवस वजीरगंज में पहुंचकर तहसीलदार बिसौली को लिखित शिकायत सौंपते हुए विवादित स्थान से झोपड़ी हटवाने की मांग की है तहसीलदार विसौली सुरेन्द्र कुमार ने जांच कर आगे की कार्यवाही का आस्वासन दिया था नयाव तहसीलदार विसौली अमित कुमार के नेतृत्व मे राजस्व टीम ने जखौलिया गांव पहुचकर विवादित जगह से झोपडी हटवाई तथा चेतावनी दी अगर सरकारी भूमि पर कब्जा किया तो सक्त कार्यवाही की जायेगी ।



bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


