बिल्सी से खबर: खेत में खड़ी किसान की बाइक चोरी।
बिल्सी बदांयू 27 मई।
मिश्रीपुर मुकईया गांव के किसान नन्हे पुत्र बाबूराम की बाइक चोरी हो गई।
जानकारी के अनुसार नन्हे खेत में घास काटने गए थे और बाइक वहीं खड़ी कर दी,
घटना भू-देवी स्कूल के पास स्थित खेत की है।
जब घास काटकर वापस लौटे तो बाइक मौके से गायब थी।
आसपास काफी तलाश की, लेकिन बाइक का कोई सुराग नहीं मिला।
पीड़ित किसान ने बताया कि वो खेत पर काम करने पहुंचे थे। कुछ देर बाद लौटने पर बाइक नहीं मिली।

bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com






