12:59 pm Sunday , 16 August 2026
BREAKING NEWS

500 दो तो लाइट आएगी!” उझानी में फुंके ट्रांसफार्मर से त्राहिमाम, गुस्साए लोगों ने बिजलीघर घेरा

“500 दो तो लाइट आएगी!” उझानी में फुंके ट्रांसफार्मर से त्राहिमाम, गुस्साए लोगों ने बिजलीघर घेरा।

उझानी बदांयू 26 मई 2026।

यूपी में 24 घंटे बिजली के CM योगी के दावे की हवा निकलती दिखी। बहादुरगंज मोहल्ले के लोग 2 दिन से बिना बिजली-पानी के तड़प रहे हैं, और बिजली विभाग मस्त है।

गुस्साए मोहल्लेवासियों ने आज नगर के विद्युत उपकेंद्र पर जमकर हंगामा किया। महिलाओं ने चूड़ियां खनकाते हुए कहा – “बच्चे गर्मी से बिलबिला रहे हैं, पानी की बूंद-बूंद को तरस गए।”

ट्रांसफार्मर बना ‘फ्यूज बल्ब’

मोहल्ले का ट्रांसफार्मर 2 दिन पहले फुंक गया। मंत्री जी के फोन के बाद नया लगा, वो भी अगले दिन जवाब दे गया। रेनू सिंह बोलीं, “1912 पर 10 बार फोन घुमा दिया, पर साहब के कान पर जूं तक नहीं रेंगी।”
——-
‘500 की पर्ची’ कटेगी तभी आएगा करंट।
——–

उपभोक्ता राजेन्द्र ने सनसनीखेज आरोप लगाया: “लाइनमैन शिकायत सुनते ही 500 रुपये मांगता है। सरकार से तनख्वाह लेता है, फिर भी जेब गर्म किए बिना खंभा नहीं चढ़ता।”

योगी जी का आदेश = रद्दी की टोकरी?

रेखा देवी ने तेवर दिखाए: “CM साहब 24 घंटे बिजली बोलते हैं, यहां 24 मिनट भी नसीब नहीं। जो अफसर CM का आदेश न माने, उस पर बुलडोजर कब चलेगा?”

कौन-कौन उतरा सड़क पर-

रेनू सिंह, शबनम, गुड़िया, ज्योति, रेखा, पूजा, सखीना, फातमा, नाजमा, जानकी के साथ दिनेश, प्रशांत, अर्पित, रौनक, मनोज समेत दर्जनों लोगों ने उपकेंद्र पर प्रदर्शन किया।

मोहल्ले की जनता की डिमांड है तुरंत नया ट्रांसफार्मर लगे और ‘500 वाले’ लाइनमैन पर सख्त कार्रवाई हो।

फिलहाल बिजली विभाग के अफसर कैमरे से बचते नजर आए। अब देखना है कि खबर छपने के बाद बिजली आती है या अधिकारियों के ट्रांसफर के ऑर्डर।

— राजेश वार्ष्णेय एमके।

विज्ञापन एक्सप्रेस