9:19 am Thursday , 13 August 2026
BREAKING NEWS

मदर एथीना स्कूल के कक्षा-3 से 12 के बच्चों ने ‘फनसिटी’ बरेली में मचाया धमाल: 7D थिएटर और वाटर राइड्स का लिया अद्भुत आनंद

मदर एथीना स्कूल के कक्षा-3 से 12 के बच्चों ने ‘फनसिटी’ बरेली में मचाया धमाल: 7D थिएटर और वाटर राइड्स का लिया अद्भुत आनंद
विदयार्थियों के सर्वांगीण विकास और उन्हें मानसिक रूप से ऊर्जावान बनाए रखने के उद्देश्य से मदर एथीना स्कूल के कक्षा-3 से कक्षा-12 तक के विद्यार्थियों के लिए बरेली के सुप्रसिद्ध ‘फनसिटी’ वाटर एवं अम्यूजमेंट पार्क में अत्यंत भव्य और आनंदमयी दो दिवसीय भ्रमण का आयोजन किया गया। इस ट्रिप में बच्चों का उत्साह देखते ही बनता था, जहाँ उन्होंने मनोरंजन के साथ-साथ व्यावहारिक जीवन के कई महत्त्वपूर्ण पाठ भी सीखे। भ्रमण का मुख्य आकर्षण फनसिटी का आधुनिक 7D थिएटर रहा। जैसे ही बच्चों ने स्पेशल चश्मे पहनकर थिएटर में प्रवेश किया, वे एक काल्पनिक लेकिन बेहद वास्तविक लगने वाली दुनिया में खो गए। स्क्रीन पर चल रहे दृश्यों के साथ-साथ जब कुर्सियाँ घूमीं, ठंडी हवा के झोंके आए और पानी की हल्की बौछारें गिरीं, तो बच्चे रोमांच से चीख उठे। विज्ञान और आधुनिक तकनीक के इस अनोखे संगम ने विद्यार्थियों को रोमांचित करने के साथ-साथ उनकी जिज्ञासा को भी बढ़ाया। अम्यूजमेंट पार्क के क्षेत्र में कदम रखते ही बच्चों का जोश दोगुना हो गया। पूरी तरह सुरक्षित और गाइड की देखरेख में बच्चों ने कई प्रकार की राइड्स का लुत्फ़ उठाया। ‘कोलंबस’ झूले पर जब बच्चे हवा से बातें कर रहे थे, तो पूरा परिसर उनकी किलकारियों से गूंज उठा। ‘क्रेजी कार’, ‘कैटरपिलर’, ‘टॉवर राइड’ और ‘रोलर कोस्टर’ जैसी राइड्स पर बच्चों ने अपने डर को पीछे छोड़कर जमकर मस्ती की। वाटर पार्क के हिस्से में ऊँची-ऊँची मल्टी-लेन स्लाइड्स से पानी की लहरों के बीच तेजी से नीचे आना बच्चों के लिए सबसे यादगार अनुभव रहा। वेव पूल की कृत्रिम समुद्री लहरों और डीजे की धमाकेदार धुनों पर कृत्रिम बारिश के बीच बच्चों ने जमकर नृत्य किया और गर्मी को पूरी तरह मात दी। इस पूरे सफर के दौरान बच्चों के स्वास्थ्य और ऊर्जा को बनाए रखने के लिए उनके पसंदीदा और पौष्टिक व्यंजनों की भी विशेष व्यवस्था की गई थी।
इस सफल और बेहद ऊर्जावान भ्रमण पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मदर एथीना स्कूल की निदेशिका चयनिका सारस्वत ने कहा शिक्षा केवल कक्षाओं और किताबों तक सीमित नहीं होनी चाहिए। जब बच्चे खुली वादियों में, प्रकृति और आधुनिक मनोरंजन के बीच जाते हैं, तो उनका मानसिक क्षितिज और व्यापक होता है। इस टूर में 7D थिएटर और विभिन्न राइड्स के जरिए बच्चों ने तकनीक और रोमांच को करीब से महसूस किया। सबसे सुखद बात यह रही कि मनोरंजन के इस महासागर में भी हमारे विदयार्थियों ने गजब का अनुशासन और टीम भावना दिखाई। हमारा हमेशा यही प्रयास रहता है कि हम बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ ऐसे सुखद अनुभव दें जो जीवनभर उनकी सुनहरी यादों का हिस्सा बने रहें।

विज्ञापन एक्सप्रेस