1:20 am Wednesday , 12 August 2026
BREAKING NEWS

उझानी: बिल्सी रोड के व्यस्त बाजार में आवारा सांड का आतंक, साइकिल सवार को मारी टक्कर

उझानी: बिल्सी रोड के व्यस्त बाजार में आवारा सांड का आतंक, साइकिल सवार को मारी टक्कर।

उझानी, 25 मई 2026।

बिल्सी रोड के व्यस्त बाजार में शाम को एक बिगड़ैल आवारा सांड ने जमकर उत्पात मचाया। शाम करीब 5 बजे भीड़भाड़ के बीच अचानक सांड ने एक साइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि साइकिल सांड के सींगों में फंसकर लटक गई और वह उसे गले में ही फंसाकर इधर-उधर भागने लगा।

गनीमत रही कि साइकिल सवार युवक समय रहते कूद गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। मौके पर मौजूद दुकानदारों और राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई। बाद में कुछ हिम्मती युवकों ने साहस दिखाते हुए बड़ी मशक्कत के बाद सांड के गले में फंसी साइकिल को बाहर निकाला। अगर साइकिल नहीं निकलती तो सांड बाजार में और लोगों को कुचल सकता था।
——–
स्थानीय लोगों में आक्रोश, प्रशासन से लगाई गुहार

घटना के बाद व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताई। लोगों का कहना है कि बिल्सी रोड बाजार में रोजाना दर्जनों आवारा सांड और गाय घूमते रहते हैं। ये कभी दुकानों में घुस जाते हैं तो कभी राहगीरों पर हमला कर देते हैं। अब तक शहर में इनके हमले से दर्जनों लोग घायल हो चुके हैं, जबकि कई लोगों की जान भी जा चुकी है।

व्यापार मंडल के अध्यक्ष ने कहा, “ग्राहक डर के मारे बाजार आने से कतराने लगे हैं। प्रशासन को तुरंत आवारा पशुओं को पकड़कर गोशाला भेजना चाहिए, वरना कोई बड़ा हादसा हो सकता है।”

नगर पालिका अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लेते हुए जल्द ही आवारा पशुओं को पकड़ने के लिए अभियान चलाने का आश्वासन दिया है।

राजेश वार्ष्णेय एमके।

विज्ञापन एक्सप्रेस