8:48 pm Thursday , 1 October 2026
BREAKING NEWS

यज्ञ करने वाला सब सुखों को प्राप्त करता है – आचार्य संजीव रूप

बिल्सी । तहसील क्षेत्र के यज्ञ तीर्थ धाम गुधनी में स्थित प्रज्ञा यज्ञ मंदिर में आर्य समाज का साप्ताहिक सत्संग आयोजित किया गया ! इस अवसर पर सुप्रसिद्ध वैदिक विद्वान आचार्य संजीव रूप ने यज्ञ कराया तथा अथर्ववेद के पावन मंत्रों से आहुति देकर सभी के स्वस्थ सुखी मंगलमय जीवन की कामना की । आचार्य संजीव रूप ने कहा यज्ञ मनुष्य के दुखों को दूर करता है , यज्ञ मनुष्य को परोपकारी बनाता है , यज्ञ मनुष्य को दानी बनाता है यज्ञ मनुष्य को विनम्र बनाता है यज्ञ करने वाला सब सुखों को प्राप्त करता है यज्ञ करने वाला भगवान की कृपा का पात्र बनता है । आचार्य संजीव रूप ने कहा ‘आर्य समाज अपना यज्ञ महोत्सव पिछले 23 वर्षों की तरह इस वर्ष भी दिनांक 27 मई से 31 मई तक मना रहा है जिसमें जिसमें देश-विदेश से सैकड़ो श्रद्धालु उपस्थित होंगे ! पं प्रश्रय आर्य ने भजन गाया
यज्ञ एक विज्ञान है वैदिक अनुसंधान है सबसे सुंदर कर्म यही है खुशियों का सामान है | इस अवसर पर राकेश आर्य , बद्री प्रसाद आर्य, सूरजबती देवी , सरोज देवी, संतोष कुमारी , अर्चना सक्सेना , गुड्डू देवी, पंजाब सिंह आदि मौजूद रहे !

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.