बदायूं
सहसवान में NDPS एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई: 4.8 किलो डोडा छिलका और ईको गाड़ी सहित तस्कर गिरफ्तार
बदायूँ। जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सहसवान पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने चेकिंग अभियान में एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से भारी मात्रा में डोडा छिलका बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, थाना सहसवान क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग के दौरान अभियुक्त आस मोहम्मद पुत्र मुन्ने निवासी ग्राम बक्सैना, थाना हजरतपुर, जनपद बदायूँ को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 4 किलो 800 ग्राम डोडा छिलका बरामद हुआ। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से एक ईको गाड़ी संख्या UP25CQ0548 को भी कब्जे में लेकर मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत सीज कर दिया।
इस मामले में थाना सहसवान पर मु0अ0सं0 247/26 के तहत धारा 8/15/60 NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया।
पूरी कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ के आदेश, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी सहसवान के पर्यवेक्षण में संपन्न हुई। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक देवेन्द्र सिंह एवं थाना सहसवान पुलिस टीम शामिल रही।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में मादक पदार्थों की तस्करी और अपराध पर अंकुश लगाने के लिए अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
केशव गुप्ता
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com
