8:47 pm Thursday , 1 October 2026
BREAKING NEWS

परमीशन के नाम पर खेल, कुंवरगांव क्षेत्र में धड़ल्ले से जारी अवैध मिट्टी खनन

परमीशन के नाम पर खेल, कुंवरगांव क्षेत्र में धड़ल्ले से जारी अवैध मिट्टी खनन

कुंवर गांव संवाददाता

कुंवरगांव बदांयू । थाना क्षेत्र के गांव बादल के जंगल में अवैध मिट्टी खनन का मामला लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है। आरोप है कि परमीशन की आड़ में बड़े पैमाने पर मिट्टी का खनन कर उसे खुलेआम बेचा जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि खनन विभाग और स्थानीय पुलिस की कथित मिलीभगत के चलते यह कारोबार लंबे समय से बेरोकटोक चल रहा है।

जानकारी के अनुसार गांव बादल के जंगल में करीब चार ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से लगातार मिट्टी का उठान किया जा रहा है। सुबह से देर शाम तक खेतों और कच्चे रास्तों से मिट्टी ढोई जाती है। ग्रामीणों का आरोप है कि बिना वैध अनुमति के बड़े स्तर पर खनन हो रहा है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी कार्रवाई करने के बजाय मौन बने हुए हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि शिकायत करने पर संबंधित लोग “परमीशन” का हवाला देकर मामला दबाने का प्रयास करते हैं। क्षेत्र में यह भी चर्चा है कि स्थानीय स्तर पर संरक्षण मिलने के कारण खनन माफिया बेखौफ होकर काम कर रहे हैं।

अवैध खनन से ग्रामीण मार्ग और खेतों को भी नुकसान पहुंच रहा है। भारी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के लगातार आवागमन से कच्चे रास्ते टूट रहे हैं, जिससे किसानों और ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर अवैध मिट्टी खनन पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है।

वहीं इस संबंध में संबंधित अधिकारियों से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका पक्ष नहीं मिल सका।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.