9:54 pm Thursday , 1 October 2026
BREAKING NEWS

उप जिलाधिकारी बदायूं मोहित कुमार सिंह को किया सम्मानित

उप जिलाधिकारी बदायूं मोहित कुमार सिंह को किया सम्मानित।

क्षत्रिय महासभा बदायूं एवं महाराणा प्रताप विकास ट्रस्ट के पदाधिकारियों द्वारा बदायूं तहसील में उपजिलाधिकारी मोहित कुमार सिंह के अपर जिलाधिकारी के पद पर प्रोन्नति होने पर सम्मानित किया गया।

उप जिलाधिकारी से अपर जिलाधिकारी बने मोहित कुमार सिंह को पुष्पमाला, अंग वस्त्र, पगड़ी, महाराणा प्रताप का चित्र तथा तलवार भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारी गण द्वारा उप जिलाधिकारी बदायूं को एक लोकप्रिय अधिकारी बताते हुए उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभ कामनाएं दी गई।


इस अवसर पर महाराणा प्रताप विकास ट्रस्ट के अध्यक्ष हरि प्रताप सिंह राठौड़ एडवोकेट, क्षत्रिय महासभा उत्तर प्रदेश के प्रदेश कोषाध्यक्ष डॉ सुशील कुमार सिंह, संरक्षक विजय रतन सिंह, सुरेश पाल सिंह चौहान, जिला उपाध्यक्ष अखिलेश चौहान, जगमोहन सिंह राघव, जिला महासचिव रतनवीर सिंह तोमर, नगर अध्यक्ष महीपाल सिंह तोमर, नगर उपाध्यक्ष राजपाल सिंह राठौड़, जिला बार एसोसिएशन बदायूं के पूर्व महासचिव अरविंद परमार, क्षत्रिय शिक्षक सभा के उपाध्यक्ष रूप किशोर सिंह, क्षत्रिय समाज विकास समिति के अध्यक्ष सुरेश सिंह सिसौदिया, गुड्डी राजपूत, विवेक सिंह आदि की उपस्थिति रही।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.