2:27 am Friday , 14 August 2026
BREAKING NEWS

महेश चंद्र गुप्ता के प्रयास से बिजली घर स्वीकृत – एक बदायूं तो दूसरा वजीरगंज क्षेत्र में बनेगा

शासन से बदायूं विधानसभा क्षेत्र बिजली घर
17 करोड़ की लागत से एक बदायूं तो दूसरा बनेगा वजीरगंज क्षेत्र में
विधायक के प्रस्ताव पर शासन ने लगाई मोहर
भरपूर मिल सकेगी उपभोक्ताओं को सप्लाई दूर होगी कम वोल्टेज की समस्या :महेश
-पूरे होते बायदे
फोटो
बदायूं । शहर विधानसभा क्षेत्र जनता के लिए शुक्रवार को अच्छी खबर आई है । शहर भाजपा विधायक और पूर्व राज्य मंत्री महेश चंद्र गुप्ता ने क्षेत्र के उपभोक्ताओं को भरपूर बिजली देने के लिए जो कदम उठाए उस पर शासन ने मोहर लगाते हुए दो नए विद्युत उपकेंद्र स्थापित करने के लिए लिए 17 करोड रुपए की धनराशि मंजूर की है । इनमें एक उपकेंद्र शहर के मसानी देवी की मडिया में लगभग 8 करोड़ एवं वजीरगंज क्षेत्र के बनकोटा में बनेगा लगभग 11 करोड़ की लागत से बनेगा । नए बिजली घर बन जाने के बाद शहरी क्षेत्र में स्थित ट्रांसफार्मर पर लोड कम हो सकेगा और मांग के अनुरूप उपभोक्ताओं को सप्लाई मिल सकेगी । दो बिजली घर स्वीकृत होने की खबर से क्षेत्र के लोगों में खुशी है और उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही दोनों अप केदो का कार्य शुरू हो जाएगा ।
क्षेत्रीय विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने 11 सितंबर 2025 को मुख्यमंत्री से मिलकर उन्हें इन उपकेंद्र को स्वीकृत करने के लिए प्रस्ताव दिया था । जिला प्रशासन ने भी उपेंद्रों के लिए भूमि उपलब्ध कराने की बात कही थी इसी क्रम में क्षेत्रीय विधायक के प्रयास पूरी तरह रंग ले आए हैं और शासन ने दो नवीन अप केदो के लिए स्वीकृति प्रदान कर दी है । शासन से मिली सूचना के मुताबिक यह उपकेंद्र विद्युत वितरण खंड द्वितीय खंड की ओर से बदायूं जिले जिले के बदायूं विधानसभा के बनवाए जाने की मंजूरी मिली है । शासन से स्वीकृति के उपरांत क्षेत्रीय विधायक और पूर्व राज्य मंत्री महेश चंद्र गुप्ता ने बताया कि एक उपकेंद्र 33/11 के दो बिजली घर की स्थापना को स्वीकृति देकर बजट आवंटित किया गया है । शहर के मीरा की चौकी में उपकेंद्र स्थापित करने के लिए माता की मसानी मढैया उपकेंद्र को 6.71 करोड़ का बजट आवंटित किया गया है इस उपकेंद्र की स्थापना हो जाने के बाद मीरा की चौकी और नवादा उपकेंद्रों का लोड कम हो जाएगा तथा इस बिजली घर उपकेंद्र पर 2.5 एमबीए की क्षमता रहेगी। वही वजीरगंज के बनकोटा पर स्थापित होने वाले विद्युत उपकेंद्र के लिए 10.41 करोड रुपए मंजूर हुए हैं यहां आरडीएस योजना के अंतर्गत दो नए फीडर बनाए गए हैं । नए उपकेंद्र पर इन फीडर का लोड डाला जाएगा इससे शहरी क्षेत्र के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्र की बिजली समस्या का भी निदान हो जाएगा। गौरतलब है कि सदर विधायक पूर्व से ही तमाम बिजली के अधिकारी सहित ऊर्जा मंत्री एक शर्मा से लगातार इन केदो को स्वीकृति दिलाने के लिए प्रयास में लगे हुए थे । उसी के परिणाम स्वरूप उनकी स्वीकृति मिलने पर लोगों में खुशी का माहौल है और जनता ने सदर विधायक का आभार व्यक्त किया है ।
बॉक्स
वजीरगंज क्षेत्र की जनता कर रही थी मांग. .
बिजली की समस्या को लेकर वजीरगंज क्षेत्र की जनता काफी परेशान थी और क्षेत्रीय जनता विधायक महेश चंद्र गुप्ता से क्षेत्र के लिए एक उपकेंद्र स्थापित कराए जाने की मांग करती आ रही थी विधायक ने जनता को यह आश्वासन दिया था कि शहरी क्षेत्र की जनता की तरह ही ने विद्युत सप्लाई दिलाई जाएगी इसके लिए नया उप केंद्र स्थापित कराया जाएगा । अब नए उपकेंद्र के लिए धनराशि स्वीकृत हो जाने से वजीरगंज क्षेत्र की जनता में भी काफी खुशी है ।
Box
लो वोल्टेज की समस्या होगी दूर. .
शहरी क्षेत्र में लगे ट्रांसफार्मर पर अधिक लोड होने के कारण लो वोल्टेज की समस्या से उपभोक्ता काफी परेशान रहते हैं नया उप केंद्र बन जाने के बाद कम वोल्टेज की समस्या से भी उन्हें राहत मिल सकेगी ऐसा बिजली विभाग के अधिकारियों का भी मानना है ।
बॉक्स
ट्रांसफार्मर से कम होगा लोड..
शहरी क्षेत्र में नया बिजली घर बन जाने के बाद ट्रांसफार्मर का लोड भी काम हो जाएगा उसे स्थिति में सभी उपभोक्ताओं को सुचारू तरीके से सप्लाई मिल सकेगी ।
….
निश्चित तौर पर पूरे क्षेत्र की जनता के लिए आज का दिन काफी अच्छा है उनके अथक प्रयासों से मुख्यमंत्री और ऊर्जा मंत्री ने बदायूं विधानसभा क्षेत्र के लिए दो विद्युत उपकेंद्र बनाए जाने को लगभग 17 करोड़ की धनराशि मंजूर की है जल्दी इसका कार्य शुरू कर दिया जाएगा और इस बात का प्रयास रहेगा कि उपभोक्ताओं को कुछ ही महीना के अंदर नए अप केदो से सप्लाई सुचारू रोग से मिलनी शुरू हो जाए । विकास में बिजली का अहम रोल होता है । महेश चंद गुप्ता ,शहर भाजपा विधायक

विज्ञापन एक्सप्रेस