3:54 pm Thursday , 8 October 2026
BREAKING NEWS

श्री हरि मंदिर, मॉडल टाउन बरेली में गोवर्धन पूजा एवं छप्पन भोग महोत्सव अत्यंत श्रद्धा, भक्ति एवं उल्लास के साथ मनाया

बरेली। श्री हरि मंदिर, मॉडल टाउन, बरेली में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव के अंतर्गत आज गोवर्धन पूजा एवं छप्पन भोग महोत्सव अत्यंत श्रद्धा, भक्ति एवं उल्लास के साथ मनाया गया। कथा स्थल पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी तथा पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

कथा व्यास आचार्य अमन कृष्ण जी महाराज (वृन्दावन) ने भगवान श्री कृष्ण द्वारा गोवर्धन पर्वत धारण करने की दिव्य लीला का सुंदर वर्णन करते हुए कहा कि भगवान सदैव अपने भक्तों की रक्षा करते हैं। उन्होंने कहा कि गोवर्धन पूजा हमें प्रकृति, गौ सेवा एवं धर्म के प्रति समर्पण की प्रेरणा देती है।

इस अवसर पर श्रद्धालुओं द्वारा भगवान गिरिराज महाराज को श्रद्धा भाव से विभिन्न प्रकार के व्यंजन, मिष्ठान एवं छप्पन भोग अर्पित किए गए। आकर्षक गोवर्धन झांकी एवं भव्य सजावट श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रही।

पूरे कथा पंडाल में भजन-कीर्तन एवं जयकारों से भक्तिमय वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं ने भावविभोर होकर भगवान श्री कृष्ण एवं गिरिराज महाराज की पूजा-अर्चना की।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु, महिलाएं, युवा एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव प्रतिदिन सायं 5:00 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक श्री हरि मंदिर, मॉडल टाउन, बरेली में आयोजित किया जा रहा है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.