3:36 am Friday , 9 October 2026
BREAKING NEWS

जल का महत्व समझें और बचाएं : संजीव

जल का महत्व समझें और बचाएं : संजीव

बदायूं : गांधी नेत्र चिकित्सालय के मुख्य द्वार पर भारत स्काउट गाइड संस्था के तत्वावधान में चल रहे निशुल्क शीतल जल सेवा शिविर के 20 वें दिन भी जारी रहा। स्काउट गाइड ने तपती धूप और भीषण गर्मी के बीच राहगीरों एवं दूर-दराज से आए यात्रियों को शीतल जल पिलाकर उनकी प्यास बुझाई। तेज धूप में जल सेवा पाकर लोगों ने स्काउट गाइड के इस सेवा भाव की सराहना की। जिला संगठन कमिश्नर मु. असरार ने कहा कि वर्तमान समय में बढ़ती गर्मी और जल की कमी मानव जीवन के लिए गंभीर चुनौती बनी हुई है। प्यासे लोगों को शीतल जल उपलब्ध कराना सबसे बड़ा पुण्य कार्य है।
पूर्व जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत पहुंचाना मानवता की सेवा है। उन्होंने कहा कि जल जीवन दायिनी है। जल की एक-एक बूंद अमूल्य है। जल का महत्व समझें और बचाएं।
इस मौके पर केदारनाथ महिला इंटर कालेज की शिक्षिका अंजू राठौर, ईशिका वार्ष्णेय, फरदीन अहमद, जानवी गौतम, वंशिका वर्मा, माही पटेल, आराध्या पटेल, नवनीत कौर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.