5:35 pm Thursday , 13 August 2026
BREAKING NEWS

बदायूँ पुलिस लाइन में बच्चों के सपनों को मिली नई उड़ान

बदायूँ पुलिस लाइन में बच्चों के सपनों को मिली नई उड़ान, समर कैंप के जरिए संवारे जाएंगे भविष्य के सितारे

बदायूँ। पुलिस परिवार के बच्चों के सर्वांगीण विकास और रचनात्मक प्रतिभाओं को नई दिशा देने के उद्देश्य से रिजर्व पुलिस लाइन स्थित पुलिस मॉडर्न स्कूल में बुधवार को भव्य समर कैंप का शुभारंभ किया गया। यह विशेष समर कैंप 20 मई से 28 मई 2026 तक आयोजित किया जाएगा, जिसमें बच्चों को शिक्षा, अनुशासन, सामाजिक कौशल और मनोरंजन से जुड़ी विविध गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
वामा सारथी पुलिस फैमिली वेलनेस वेलफेयर के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा की उपस्थिति एवं निर्देशन में हुआ। कार्यक्रम के दौरान बच्चों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और व्यक्तित्व विकास को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया गया।
समर कैंप में बच्चों को खेलकूद, सांस्कृतिक गतिविधियां, शैक्षिक सत्र, टीमवर्क और नैतिक मूल्यों से जुड़ी गतिविधियों के माध्यम से न केवल मनोरंजन बल्कि जीवन कौशल भी सिखाए जाएंगे। पुलिस विभाग की इस पहल को अभिभावकों और पुलिस परिवारों द्वारा बेहद सराहा जा रहा है।
इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी लाइन/उझानी श्री रजनीश कुमार उपाध्याय, प्रतिसार निरीक्षक श्री इन्द्रजीत सिंह सहित कई अधिकारी, कर्मचारी एवं उनके परिजन मौजूद रहे। कार्यक्रम का माहौल उत्साह, ऊर्जा और बच्चों की मुस्कुराहटों से सराबोर दिखाई दिया।

केशव गुप्ता

विज्ञापन एक्सप्रेस