12:14 pm Wednesday , 12 August 2026
BREAKING NEWS

मदर एथीना स्कूल में दस दिवसीय ‘समर कैंप 2026’ का भव्य शुभारंभ: कला, कौशल और उत्साह का अनूठा संगम

मदर एथीना स्कूल में दस दिवसीय ‘समर कैंप 2026’ का भव्य शुभारंभ: कला, कौशल और उत्साह का अनूठा संगम
मदर एथीना स्कूल में आज से निःशुल्क दस दिवसीय ‘समर कैंप 2026’ का भव्य और उत्साहपूर्ण शुभांरभ किया गया। जिसकी शुरूआत विद्यालय की प्रधानाचार्या महोदया द्वारा फीता काटकर की गई। इसमें कक्षा-प्लेगु्रप से लेकर कक्षा-8 तक के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। इस दस दिवसीय कैंप का उद्देश्य विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ उनमें कौशल, रचनात्मकता एवं शारीरिक विकास एक बेहतर मंच प्रदान करना है। इस बार के समर कैंप में पहले ही दिन बच्चों ने अपनी रूचि के अनुसार विभिन्न रचनात्मक क्रियाकलापों जैसे ‘फन विद साइंस’, ‘लर्न विद मैथ्स’, ‘आर्ट एंड क्राफ्ट’, ‘मास मीडिया’, ‘थियेटर’ ‘लिटरेचर क्लब’ ‘स्काउट व गाइड’, ‘कुकिंग विदआउट फायर’ ‘नृत्य’, ‘संगीत’, ‘गार्डनिंग’, ‘सिलाई-कढ़ाई’ के साथ-साथ ‘योग’, ‘मेडीटेशन’ एवं ताय-क्वॉन-डो में प्रतिभाग करते हुए अपनी सीखने की सतत् प्रक्रिया को जारी रखा।
विद्यालय की निदेशिका महोदया चयनिका सारस्वत ने समर कैंप के आयोजन की उपयोगिता को बताते हुए कहा कि आज के डिजिटल युग में, जहाँ बच्चे स्क्रीन पर ज्यादा समय बिता रहे है, हमारा प्रयास है कि वे इस कैंप के माध्यम से नई-नई विधाएँ सीखें, अपनी छिपी हुई प्रतिभा को पहचानें और टीमवर्क की भावना को विकसित करें। अपने इस उद्देश्य और विद्यार्थियों के व्यक्तित्व को बहुआयामी बनाने के लिए ही हमने इस कलात्मक व सृजनात्मक गतिविधियों से युक्त समर कैंप का आयोजन किया है जिससे कि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास हो सके।

विज्ञापन एक्सप्रेस