बदायूं
जनता की आवाज़ बनी बदायूं पुलिस, SSP अंकिता शर्मा ने सुनी फरियादियों की पीड़ा
बदायूं। जनपद में संवेदनशील और जवाबदेह पुलिसिंग की तस्वीर उस समय देखने को मिली, जब वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। सुबह से ही पुलिस कार्यालय में शिकायतकर्ताओं की भीड़ उमड़ती रही, जहां हर पीड़ित अपनी उम्मीद लेकर पहुंचा और एसएसपी ने एक-एक मामले को प्राथमिकता के साथ सुना।
जनसुनवाई के दौरान जमीन विवाद, घरेलू हिंसा, मारपीट, उत्पीड़न और अन्य मामलों से जुड़े लोगों ने अपनी शिकायतें रखीं। एसएसपी अंकिता शर्मा ने संबंधित अधिकारियों और थाना प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि हर शिकायत का निष्पक्ष, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि पुलिस का उद्देश्य केवल कार्रवाई करना नहीं, बल्कि पीड़ित को न्याय दिलाना और जनता का विश्वास कायम रखना है।
पुलिस कार्यालय में मौजूद अधिकारियों में भी विशेष सतर्कता दिखाई दी। फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से दर्ज किया गया और कई मामलों में तत्काल कार्रवाई के निर्देश मौके पर ही जारी कर दिए गए। जनसुनवाई के दौरान एसएसपी का सख्त लेकिन संवेदनशील रवैया चर्चा का विषय बना रहा।
जनता के बीच यह संदेश साफ दिखाई दिया कि बदायूं पुलिस आम नागरिकों की समस्याओं को लेकर पूरी तरह सजग है और हर पीड़ित को न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध होकर कार्य कर रही
केशव गुप्ता

bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com
