1:51 am Friday , 9 October 2026
BREAKING NEWS

बरेली – सरस्वती शिशु मंदिर नैनीताल मार्ग में शिशु भारती शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

सरस्वती शिशु मंदिर नैनीताल मार्ग बरेली में शिशु भारती शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

बरेली स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर, नैनीताल मार्ग बरेली में आज शिशु भारती शपथ ग्रहण समारोह अत्यंत गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती एवं भारत माता के चित्र पर पुष्पार्चन तथा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। विद्यालय परिसर में आयोजित इस समारोह में विद्यार्थियों ने अनुशासन, सेवा, संस्कार एवं राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने की शपथ ली।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अतिथि नगर निगम पार्षद श्री चंद्रपाल आर्य रहे। अतिथियों का स्वागत प्रधानाचार्य संजीव कुमार पाण्डेय एवं श्री राम किशोर श्रीवास्तव द्वारा पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर किया गया। इसके उपरांत विद्यालय के चयनित छात्र-छात्राओं को विभिन्न दायित्व प्रदान किए गए तथा उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। जिसमें अध्यक्ष अनंत मंत्री अर्जित कुमार एवं सेनापति शौर्य पांडे सहित सभी विभाग प्रमुख शामिल रहे।
मुख्य अतिथि श्री चंद्रपाल आर्य ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन एवं सेवा भाव का विकास ऐसे आयोजनों से होता है। उन्होंने विद्यार्थियों को ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्य संजीव कुमार पाण्डेय ने विद्यार्थियों को समाज एवं राष्ट्र के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया। विद्यालय के शिशु भारती प्रमुख राजेश कुमार शर्मा ने सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शिशु भारती का उद्देश्य विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों एवं नेतृत्व क्षमता का विकास करना है। कार्यक्रम में विद्यालय के आचार्य-आचार्याएं, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। अंत में शांति पाठ के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.