।
बदांयू 18 मई।
बदायूं के दातागंज थाना क्षेत्र के सराय पस्तोर गांव में सोमवार को जमीन के पुराने विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। विरोधी पक्ष ने दंपती पर जानलेवा हमला कर दिया।
भाले से किया पति पर वार, पत्नी को लाठी-डंडों से पीटा
ग्राम निवासी नन्हे लाल के अनुसार, परिवार का जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। सोमवार को कहासुनी के बाद विरोधियों ने अचानक हमला बोल दिया। हमलावरों ने नन्हे लाल के पेट में भाले से वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही गिर पड़े।
हमलावर यहीं नहीं रुके। उन्होंने नन्हे लाल की पत्नी सूरजमुखी को भी निशाना बनाया। आरोप है कि उन्हें लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा गया, जिससे वह भी घायल हो गईं।
घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से घायल दंपती को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में भर्ती कराया गया। पुलिस को सूचना दे दी गई है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com



