6:33 pm Thursday , 1 October 2026
BREAKING NEWS

दातागंज सीएचसी पर संविदा कर्मचारियों का फूटा गुस्सा, काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन

“वेतन दो या जवाब दो!” — दातागंज सीएचसी पर संविदा कर्मचारियों का फूटा गुस्सा, काली पट्टी बांधकर किया जोरदार प्रदर्शन

दातागंज। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) दातागंज में कार्यरत संविदा कर्मचारियों का सब्र आखिरकार जवाब दे गया। कई महीनों से वेतन न मिलने से नाराज कर्मचारियों ने सोमवार को काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया और शासन-प्रशासन के खिलाफ जमकर नाराजगी जाहिर की।
प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों का कहना है कि लगातार ड्यूटी करने के बावजूद उन्हें महीनों से वेतन नहीं मिला है, जिससे उनके सामने आर्थिक संकट गहरा गया है। परिवार चलाना मुश्किल हो रहा है, बच्चों की पढ़ाई और घरेलू खर्च तक प्रभावित हो रहे हैं। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि कई बार अधिकारियों को अवगत कराने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया गया।
सीएचसी परिसर में एकत्र हुए कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर शांतिपूर्ण तरीके से विरोध दर्ज कराया और जल्द वेतन भुगतान की मांग उठाई। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने कहा कि अगर जल्द ही उनका बकाया वेतन जारी नहीं किया गया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
संविदा कर्मचारियों के विरोध प्रदर्शन से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप की स्थिति बनी रही। वहीं मरीजों और तीमारदारों के बीच भी इस मुद्दे को लेकर चर्चा होती रही। कर्मचारियों ने शासन से मांग की है कि उनकी मेहनत और सेवाओं को देखते हुए तत्काल वेतन जारी कराया जाए, ताकि उन्हें आर्थिक परेशानियों से राहत मिल सके।

केशव गुप्ता

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.