1:53 pm Wednesday , 12 August 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी। आदित्य माथुर उर्फ सोनू के आवास पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक

स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक
200 यूनिट मुफ्त बिजली देने का किया वादा
बिल्सी। नगर में कांग्रेस की युवा नगर अध्यक्ष आदित्य माथुर उर्फ सोनू के आवास पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश भर में लगाए जा रहे स्मार्ट मीटरों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं ने स्मार्ट मीटर व्यवस्था का विरोध करते हुए इसे आम जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ बताया। बैठक को संबोधित करते हुए युवा नगर अध्यक्ष आदित्य माथुर ने कहा कि प्रदेश सरकार स्मार्ट मीटर लगाकर जनता को लूटने का काम कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटरों के माध्यम से उपभोक्ताओं के बिजली बिलों में अनियमित बढ़ोतरी हो रही है, जिससे आम आदमी परेशान है। कांग्रेस पार्टी इस व्यवस्था को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि यदि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनती है तो स्मार्ट मीटर व्यवस्था को समाप्त कर पुरानी बिजली व्यवस्था को लागू किया जाएगा। साथ ही जनता को राहत देने के लिए 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने का काम भी कांग्रेस सरकार करेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच जाकर सरकार की नीतियों के खिलाफ आवाज उठाने का आह्वान किया। बैठक में सूरज कुमार, रवि आर्य, विशाल, राहुल, आकाश सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस