कादरचौक में रास्ते के विवाद में मारपीट, चाचा गंभीर घायल।
बदायूं, 15 मई 2026।
थाना कादरचौक क्षेत्र के ग्राम लभारी में 23 अप्रैल की रात रास्ते के विवाद में पड़ोसियों ने एक युवक और उसके परिवार पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया।
शिकायतकर्ता जयकुमार ने बताया कि रामदुलारे, विशाल व दीपक ने गाली-गलौज के बाद मारपीट शुरू कर दी। बचाने आए चाचा रामनरेश के सिर में गंभीर चोट आई है। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी।
पुलिस ने 9 मई को रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक अजयवीर सिंह कर रहे हैं।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com

