वरिष्ठ पत्रकार विष्णुदेव चाणक्य का जन्मदिन मनाया, दी शुभकामनाएं

बदायूं। वरिष्ठ पत्रकार एवं निष्पक्ष पत्रकारिता की पहचान आदरणीय विष्णुदेव चाणक्य का जन्मदिन हर्षोल्लास एवं सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बदायूं एक्सप्रेस न्यूज़ चैनल टीम की ओर से उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं तथा उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की गई।
बदायूं एक्सप्रेस न्यूज़ टीम ने कहा कि विष्णुदेव चाणक्य ने अपनी सशक्त लेखनी, निष्पक्ष विचारधारा और जनहित की पत्रकारिता से समाज में अलग पहचान बनाई है। उन्होंने हमेशा सच और जनता की आवाज को मजबूती से उठाने का कार्य किया, जो युवा पत्रकारों के लिए प्रेरणास्रोत है।
टीम की ओर से कहा गया कि उनका अनुभव और मार्गदर्शन पत्रकारिता जगत के लिए अमूल्य धरोहर है। ईश्वर से प्रार्थना है कि वह स्वस्थ एवं दीर्घायु रहें और आगे भी अपनी लेखनी से समाज को जागरूक करते रहें।
इस अवसर पर क्षेत्र के पत्रकारों, शुभचिंतकों एवं समाजसेवियों ने भी उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com

