9:41 pm Thursday , 1 October 2026
BREAKING NEWS

भाई से विवाद के बाद युवक ने जहर निगला, पुलिस की तत्परता से अस्पताल पहुंचा

भाई से विवाद के बाद युवक ने जहर निगला, पुलिस की तत्परता से अस्पताल पहुंचा

कुंवरगांव। थाना क्षेत्र के गांव कैली में पारिवारिक विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। भाई से कहासुनी के बाद एक युवक ने खेत में इस्तेमाल होने वाला कीटनाशक पी लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। समय रहते पुलिस की सक्रियता से उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।

गुरुवार देर रात पुलिस को सूचना मिली कि कैली गांव निवासी अमर सिंह का अपने भाई अवनीश से विवाद हो गया है। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को थाने ले आई। पूछताछ में सामने आया कि दोनों भाइयों ने शराब पीकर झगड़ा किया था, जिसके बाद कहासुनी बढ़ गई।इसी दौरान आवेश में आकर अवनीश ने गन्ने के खेत में डालने वाली कीटनाशक दवा पी ली। कुछ ही देर में उसकी तबीयत बिगड़ने लगी और पेट दर्द व उल्टियों की शिकायत होने लगी। स्थिति को गंभीर देखते हुए थाना प्रभारी राजेश कौशिक पुलिस जीप से तत्काल युवक को जिला अस्पताल ले गए। चिकित्सकों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है। घटना के बाद गांव में चर्चा का माहौल है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.