11:08 am Thursday , 13 August 2026
BREAKING NEWS

बिसौली। संविलयन विद्यालय बंजरिया में उद्धघाटन

बिसौली। संविलयन विद्यालय बंजरिया में ब्लाक प्रमुख निधि से निर्मित का उद्धघाटन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ अतिथियों द्वारा मॉ सरस्वती के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित व दीप प्रज्जवलित कर किया। विद्यालय स्टाफ ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया व स्मृति चिन्ह भेंट किये। स्कूली बच्चों ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, देश गीत, शिक्षा गीत आदि सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख आसफपुर ओम किशन ने विद्यालय की प्रशंसा करते हुए कहा कि बंजरिया विद्यालय के विकास के लिए मेरा पूरा सहयोग रहेगा। ओम किशन ने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को प्रतिदिन स्कूल भेजें तथा डीवीटी की धनराशि का उपयोग ड्रेस, वैग, जूता, मोजा, स्वेटर, कापी आदि क्रय करने में करें। प्रदेश अध्यक्ष शैक्षिक नवाचार एसोसिएशन मनोज कुमार सिंह ने विद्यालय में संचालित शासन की योजनाओं के बारें में अभिभावको को विस्तार से जानकारी दी व सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर सुचिका वार्ष्णेय, सरस्वती, सरोज कुमारी, अवधेश, शालिनी, माला देवी, जलधारा, गुड्डो, रूपवती आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस