3:54 pm Thursday , 8 October 2026
BREAKING NEWS

बरेली में आंधी का कहर: हवा में उड़ते दिखे नन्हे मियां, वीडियो ने मचाई सनसनी

बरेली में आंधी का कहर: हवा में उड़ते दिखे नन्हे मियां, वीडियो ने मचाई सनसनी

बरेली। जिले के थाना भमोरा क्षेत्र के ग्राम बामियाना से आंधी का एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। तेज तूफानी हवाओं के बीच गांव के रहने वाले नन्हे मियां अचानक हवा के दबाव में असंतुलित होकर कई फीट तक उड़ते नजर आए। यह पूरा घटनाक्रम वहां मौजूद लोगों ने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बताया जा रहा है कि बुधवार शाम अचानक मौसम ने खतरनाक रूप ले लिया। देखते ही देखते तेज धूल भरी आंधी ने पूरे इलाके को अपनी चपेट में ले लिया। पेड़ झूमने लगे, टीनशेड उड़ने लगे और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते दिखाई दिए। इसी दौरान नन्हे मियां तेज हवाओं के बीच खुद को संभाल नहीं सके और हवा के जोरदार थपेड़ों में कई कदम दूर तक जा गिरे।
वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि आंधी इतनी भयावह थी कि लोगों का खड़ा रहना तक मुश्किल हो गया था। ग्रामीणों के मुताबिक कुछ देर के लिए गांव में अफरा-तफरी जैसे हालात बन गए। कई जगह पेड़ों की डालियां टूट गईं और बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हुई।
स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने वर्षों बाद इतनी खतरनाक आंधी देखी है। वायरल वीडियो को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। कोई इसे “कुदरत का कहर” बता रहा है तो कोई “आंधी का आतंक” कहकर शेयर कर रहा है।
फिलहाल राहत की बात यह रही कि नन्हे मियां को कोई गंभीर चोट नहीं आई, लेकिन यह वीडियो लोगों को तेज आंधी और खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की बड़ी चेतावनी जरूर दे रहा है।

केशव गुप्ता

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.