बदायूं पुलिस का ताबड़तोड़ बैंक चेकिंग अभियान, संदिग्धों में मचा हड़कंप
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं के सख्त निर्देशों पर थाना बिनावर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आई। अपराध और अपराधियों पर शिकंजा कसने के उद्देश्य से थाना क्षेत्र में विशेष बैंक चेकिंग अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान पुलिस टीम ने बैंकों, एटीएम सेंटरों और आसपास के इलाकों में गहन चेकिंग कर संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की तलाशी ली। अचानक हुई पुलिस कार्रवाई से संदिग्धों में हड़कंप मच गया।
बैंक सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाकर्मियों को सतर्क रहने, संदिग्ध गतिविधियों पर तुरंत सूचना देने और आने-जाने वाले लोगों पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिए गए।
थाना बिनावर पुलिस ने साफ संदेश दिया कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और जनपद में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है।
केशब गुप्ता
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com
